Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

जमीन-जायदाद के विवाद में सौतेली मां की पिटाई, दंपति पर मुकदमा


संवाददाता: सुनील गुप्ता


हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के मुरदेवा बुजुर्ग गांव में जमीन-जायदाद के विवाद को लेकर सौतेले बेटे और उसकी पत्नी पर महिला से मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


मुरदेवा बुजुर्ग निवासी मुन्नी देवी पत्नी रामप्रताप ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जमीन-जायदाद को लेकर विवाद के दौरान उनके सौतेले बेटे विजय कुमार पुत्र रामप्रताप ने अपनी पत्नी गुड़िया देवी के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।


घटना के बाद पीड़िता ने हरपुर बुदहट थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विजय कुमार और गुड़िया देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .