Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सहजनवा में लगा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लोन कैंप, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर कराया उद्यम रजिस्ट्रेशन

 


 संवाददाता- परमात्मा मौर्य 


स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए युवाओं और महिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी, ई-रिक्शा खरीदने के लिए भी बताया गया ऋण का प्रावधान


सहजनवा (गोरखपुर)। बुधवार को सहजनवा में उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत लोन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के इच्छुक युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कैंप के दौरान कई महिलाओं ने अपना उद्यम रजिस्ट्रेशन कराया। अधिकारियों एवं संबंधित कर्मियों ने उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं की जानकारी दी। युवाओं और महिलाओं को स्वयं का रोजगार शुरू कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।


इस दौरान ई-रिक्शा खरीदने के लिए उपलब्ध सरकारी ऋण एवं स्वरोजगार योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। कैंप में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली। प्रतिभागियों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपने रोजगार संबंधी कार्यों को आगे बढ़ाने में रुचि दिखाई।


आयोजकों ने कहा कि ऐसे कैंपों का उद्देश्य पात्र युवाओं और महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .