प्रयागराज - पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए दैनिक शकुन टाइम्स के संवाददाता हिमांशु यादव को अधिवक्ता व वरिष्ठ पत्रकार आशीष कुमार मिश्र के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता एवं समाजसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई। सम्मान समारोह में निर्माता/ निर्देशक श्याम कमल यादव,रंजीत कुमार निषाद एवं विवेक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने हिमांशु यादव को सम्मान मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मान प्राप्त करने के बाद हिमांशु यादव ने अधिवक्ता व वरिष्ठ पत्रकार आशीष कुमार मिश्र सहित सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

0 Comments