रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी। UGC, SC/ST एक्ट एवं आरक्षण से जुड़े मुद्दों को लेकर शास्त्री घाट, वरुणा पुल और कचहरी क्षेत्र में चल रहा अनिश्चितकालीन आंदोलन 23वें दिन भी जारी रहा। रविवार, 20 सितंबर को आयोजित महापंचायत में आंदोलनकारियों ने भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की।
बृजेश मिश्रा, सनातनी चंदन बाबा और गौतम मिश्रा बल्लू ने बाबा विश्वनाथ को साक्षी मानकर भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया। आयोजकों के अनुसार, यह निर्णय पहले से गोपनीय रखा गया था, जिसकी घोषणा महापंचायत में हजारों लोगों की मौजूदगी के बीच कैमरे के सामने की गई।
घोषणा के बाद महापंचायत में मौजूद प्रदर्शनकारियों और समर्थकों के बीच हलचल देखने को मिली। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों और अलग-अलग राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इनमें अलंकार अग्निहोत्री, डॉ. अतुल मिश्रा, सुरेश नोरवा, शत्रुध्न पांडेय, अविनाश मिश्रा, पुतुल बाबा, सतीश सिंह, लक्ष्मी नारायण, रणधीर सिंह और प्रवीण भारत सहित अन्य लोग शामिल रहे।
आंदोलनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। भूख हड़ताल की घोषणा के साथ ही आंदोलन के अगले चरण की शुरुआत का ऐलान किया गया।


0 Comments