बलवंत सिंह की रिपोर्ट
सोनभद्र। इन दिनों सोनभद्र के सुकृत पावरहाउस अन्तर्गत नियुक्त गालीबाज लाइनमैन का आडियो खूब वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पत्रकार के द्वारा अपने क्षेत्रीय लाइनमैन उत्तम को फोन करके लाइन को सुधारने तथा बिजली की समस्या को लेकर फोन करके अवगत कराया गया। जिसपर पहले तो लाइनमैन द्वारा यह कहा गया कि सुबह आपकी समस्या का निस्तारण किया जाएगा लेकिन सुबह काफी देर तक विद्युत आपूर्ति बहाल न होने पर पुनः पत्रकार के द्वारा लाइनमैन को सूचित किया गया जिसपर जल्द ही बनाने का आश्वासन दिया गया। तत्पश्चात लाइनमैन के दिए समय के बाद पत्रकार द्वारा पुनः फोन किया गया जिसपर लाइनमैन उत्तम झल्लाते हुए पत्रकार पर अपशब्द भाषा का प्रयोग किया गया। इसके बाद पत्रकार के द्वारा अपने न्यूज एजेंसी के माध्यम से खबर प्रकाशित किया तथा ट्वीटर के माध्यम से विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिसपर जांच के आदेश दिए गए। लेकिन जब पुनः पत्रकार के द्वारा 2 सितंबर 2026 बुद्धवार को अधिशासी अभियंता से संपर्क किया गया और उक्त प्रकरण में हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी लेनी चाही तो यह कहते हुए टालमटोल किया गया कि इस संदर्भ में हमें कोई जानकारी नहीं है मैं अपने स्तर से पता लगाकर कार्रवाई सुनिश्चित करता हूं जबकि यह मामला कुछ दिन पहले से ही सोशल मीडिया पर चल रहा है तथा उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए जा चुके हैं। वहीं इस बारे में जब सुकृत पावरहाउस के जेई सुमित श्रीवास्तव से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा कहते हुए फोन काट दिया गया कि उक्त प्रकरण में जांच रिपोर्ट आगे प्रेषित की जा चुकी है आप उच्च अधिकारियों से संपर्क कर लें। तत्पश्चात इस मामले में जब एसडीओ तीर्थराज मौर्य से संपर्क किया गया तथा उक्त प्रकरण के बाबत जानकारी ली गई तो वे उल्टा प्रार्थी व पीड़ित पत्रकार से ही सवाल कर बैठे कि वे लाइनमैन उत्तम को कितने दिन से जानते हैं, उनके द्वारा यह भी कहा गया कि आपको पावरहाउस पर फोन करने चाहिए थे। अब तर्कपूर्ण विषय यह है कि सुकृत पावरहाउस के सीयूजी नंबर महिनों से बंद बता रहा है तथा दूसरे नंबर पर फोन नहीं जाता है जिसकी सूचना ट्यूटर के माध्यम से पहले ही अवगत कराया जा चुका है। ऐसी स्थिति में क्षेत्रीय कंज्यूमरों के लिए एक मात्र रास्ता बचता है कि वे स्थानीय लाइनमैन से संपर्क करें। अब सवाल यह उठता है कि सुकृत पावरहाउस का सीयूजी नंबर पर बात नहीं हो सकती तो क्या क्षेत्रीय लाइनमैन पर फोन करने पर गाली सुनना पड़ेगा ? पूरे मामले को देखने के बाद यह कहना लाजमी होगा कि जेई व एसडीओ के द्वारा ऐसे गालीबाज लाइनमैन को पाला जा रहा है और यह कहना ग़लत नहीं होगा कि इन्हीं की सह पर ऐसे लाइनमैन कंज्यूमर को अपशब्द बोल रहे हैं।
वहीं उक्त प्रकरण में जनपद के पत्रकारों में रोष व्याप्त है और जल्द पत्रकारों की एक टीम जिलाधिकारी सोनभद्र व एस ई (बिजली विभाग ) सोनभद्र से संपर्क कर गालीबाज लाइनमैन पर कार्रवाई की मांग करेंगे और यदि उनकी बातें नहीं सुनी जाएंगी तो संभवतः पत्रकार धरना प्रदर्शन भी कर सकते हैं क्योंकि पत्रकारों का यह मानना है कि जब एक चर्चित व सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अखबार पत्रकार के साथ ऐसा दुर्व्यवहार हो रहा है तो आम जनता के साथ कैसा व्यवहार होता होगा ?
अब देखना यह है कि उक्त प्रकरण में विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा गालीबाज लाइनमैन पर कार्रवाई की जाती है या पत्रकारों को न्याय के लिए धरना पर बैठना पड़ता है।

0 Comments