देवरिया। क्षेत्र के नागेंद्र राय उर्फ भाइयों के पुत्र विवेक राय का चयन रेलवे टेक्नीशियन पद पर हुआ है। विवेक राय ने टुंपा में कोचिंग कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की थी। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विवेक राय की इस उपलब्धि पर परिजनों और शुभचिंतकों में मंटू राय शुशिल राय प्रमोद राय ग्राम प्रधान देवरिया उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास के बल पर विवेक ने यह सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
उनके चयन से परिवार में उत्साह का माहौल है। आसपास के लोगों ने घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर विवेक को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

0 Comments