मोतिहारी
जावेद आलम की रिपोर्ट
पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘चलो पंचायत-चलो वार्ड’ एवं ‘हर घर झंडा’ कार्यक्रम तथा प्रखंड कांग्रेस कमिटी के विस्तार को लेकर बुधवार को श्रीपुर पंचायत में बैठक आयोजित की गई। बैठक श्रीपुर पंचायत निवासी एवं ढाका विधानसभा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी तथा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव अभिजीत सिंह के आवास पर हुई। बैठक में संगठन को पंचायत एवं वार्ड स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोतिहारी जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल उपस्थित रहे। उनके साथ अभिजीत सिंह चौहान, बिंदेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष इम्तेयाज अख्तर तथा ढाका प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बृजमोहन सिंह समेत कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव आंबेडकर, महाराणा प्रताप एवं महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। नेताओं ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों को पंचायत और वार्ड स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। ‘चलो पंचायत-चलो वार्ड’ अभियान के माध्यम से आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने तथा कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
बैठक में ‘हर घर झंडा’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने तथा बूथ एवं वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।
मौके पर अधिवक्ता मनोज कुमार राम, सुमन सिंह, रामअवध सिंह, सुरेंद्र सिंह, उमाशंकर सिंह, जनीफ अंसारी, राहुल कुमार सिंह, रमेश सिंह, अमरेंद्र कुमार कुशवाहा, नवलकिशोर प्रसाद, सुदामा सिंह, पीयूष रंजन जायसवाल, रंजन कुमार सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में संगठन को मजबूत करने को लेकर उत्साह देखा गया।



0 Comments