Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

मानसिक रूप से बीमार युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

 


थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक की अगुवाई में हरपुर बुदहट पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बाइक बरामद


संवाददाता : आनंद पान्डेय 


हरपुर बुदहट 

गोरखपुर। थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार युवती को कथित रूप से बहला-फुसलाकर बाइक से ले जाने और गलत संबंध बनाने के आरोपी को हरपुर बुदहट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।


पुलिस के अनुसार, युवती मुर्देवा-पिड़ारी के बीच अचेत अवस्था में मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही हरपुर बुदहट पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी सोनू उर्फ अरविंद गौड़ (32) को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस की कार्रवाई से मामले में तेजी आने के साथ पीड़ित परिवार को भी राहत मिली है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद थाना खजनी क्षेत्र के रमपुरवा स्थित जेल भेज दिया गया।


थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मामले में दिखाई गई सक्रियता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। पुलिस ने एक संवेदनशील मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर यह संदेश दिया है कि महिलाओं और युवतियों से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .