Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

गीडा पुलिस की तत्परता से लापता बालक सकुशल बरामद

 



चौकी प्रभारी आदर्श त्रिवेदी की सक्रियता से परिवार को मिली राहत

सच्चिदानंद राय ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट 

गीडा, गोरखपुर। थाना गीडा क्षेत्र के ग्राम जिगिना में घर से लापता हुए बालक को गीडा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।



जानकारी के अनुसार, 09 सितंबर 2026 की सुबह पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम जिगिना निवासी रमेश पुत्र स्व. हरिप्रसाद का पुत्र हिमांशु, 08 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे से घर से गायब है। सूचना मिलते ही थाना गीडा पुलिस सक्रिय हो गई और बालक की तलाश शुरू कर दी।


पुलिस टीम ने आसपास के संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए बालक को उसके निर्माणाधीन मकान से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह अपने पिता की मार के डर से घर से निकलकर निर्माणाधीन मकान में छिप गया था।


बालक के सकुशल मिलने के बाद पुलिस ने उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने गीडा पुलिस का आभार जताया।


बालक की तलाश में दिखाई गई तत्परता और संवेदनशीलता के लिए चौकी प्रभारी आदर्श त्रिवेदी की विशेष सराहना की जा रही है। उनकी सक्रियता और टीम के त्वरित प्रयास से एक चिंतित परिवार को समय रहते बड़ी राहत मिली।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .