Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

चारधाम यात्रा पर निकले श्री रामभजन पाण्डेय, विदाई के लिए उमड़ा जनसैलाब, ग्राम प्रधान सहित गांव के गणमान्य लोग रहे मौजूद

 


संवाददाता: आनन्द पाण्डेय

गोरखपुर

हरपुर बुदहट/गोरखपुर। ग्राम पंचायत बुदहट में उस समय भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जब बड़े-बुजुर्गों एवं पितरों का आशीर्वाद लेकर श्री रामभजन पाण्डेय पवित्र चारधाम यात्रा के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति से जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरा वातावरण श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया।


श्री रामभजन पाण्डेय, श्री बाबा बामेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी श्री प्रवीण पाण्डेय के पिता हैं। उन्होंने अपने पूर्वजों का स्मरण करते हुए एवं बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी धार्मिक यात्रा की शुरुआत की।


ग्राम प्रधान एवं पूर्व प्रधान सहित गांव के गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं


इस शुभ अवसर पर ग्राम प्रधान संजय शुक्ला, पूर्व प्रधान गिरजेश शुक्ला, नरेंद्र शुक्ला, नवीन पाण्डेय, श्यामरूप पाण्डेय, नीतीश पाण्डेय, वैभव पाण्डेय एवं कन्हैया पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।


सभी ने श्री रामभजन पाण्डेय को चारधाम यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।


श्रद्धा और भक्ति के बीच चारधाम यात्रा के लिए हुए रवाना


चारधाम यात्रा को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्री रामभजन पाण्डेय की विदाई के अवसर पर उमड़े जनसैलाब ने गांव की धार्मिक आस्था, आपसी प्रेम और सामाजिक एकता की झलक प्रस्तुत की।


सनातन धर्म में चारधाम यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस पवित्र यात्रा से श्रद्धालुओं को पुण्य एवं आत्मिक शांति की प्राप्ति होती है।



Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .