उद्घाटन में पहुंचे सपा प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी ने रॉयल कार क्रिएशन की तारीफ की
भदोही। भारत मे अनेकों कम्पनियों ने एक से बढ़ के एक लग्जरी गाड़ियां लांच की है जो विदेशों को भी मात दे रही हैं। वहीं उन लग्जरी गाड़ियों को सजाने व संवारने के लिए एक्सपर्ट भी मौजूद हैं। जो ग्राहकों का मन मोह लेते हैं और ग्राहक आकर्षित होकर उन्हें ज्यादा से ज्यादा खरीदते है। उन्ही लग्जरी गाड़ियों के साजो-सज्ज़ा के लिए बड़े-बड़े शो रूम खोले गए है जहां पर उन लग्जरी गाड़ियों के हर पार्ट्स के अलावा सजाने के सामान मिलते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को रजपुरा चौराहा, श्री इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कालेज रोड, हीरो होंडा एजेंसी के पास रॉयल कार क्रिएशन शो रूम का उद्घाटन भव्य तरीके से किया गया। उद्घाटन के अवसर पर नगर के सम्मानित लोग शामिल रहे। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव आरिफ सिद्दीकी बतौर अतिथि पहुंचे तो उनका रॉयल कार क्रिएशन के प्रबंधक शानू खान व चांद खान ने भव्य स्वागत किया। अतिथियों ने कहा भदोही वालो के लिए बड़े ही गर्व की बात है जो आज भदोही में यह रॉयल कार क्रिएशन शो रूम खोला गया है।
कहा अब भदोही वालो को अपने कार को अन्य जनपदों में नही लेकर जाना पड़ेगा। अब भदोही में ही आपके लग्जरी गाड़ियों की बेहतर तरीके से सजावट की जा सकती है तो वहीं उन गाड़ियों के हर एक पार्ट्स भी उपलब्ध रहेंगे। उद्घाटन के अवसर पर सभासद गुलाम हुसैन संजरी, सभासद पति अलाउ खान, वरिष्ठ समाजसेवी अख्तर खान, अकबर अली अंसारी, इदरीस खान, मुनीर खान, इकबाल खान, हारून खान, शेरे अफगन, अंसार सिद्दीकी, इमरान खान, शेरू खान, कामिल अंसारी, कमाल खान, यूसुफ खान, अफसार खान, हाजी एजाज उर्फ पप्पू खान, फैसल खान स्मार्ट, वारिस अंसारी, प्रिंस खान, अली अकबर खान सहित पत्रकारगण मौजूद रहे।


0 Comments