महाराजगंज
महराजगंज, विधानसभा 319 पनियरा के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आनंद निषाद ने बसपा जिलाध्यक्ष नारद राव के पिता के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे वरिष्ठ सपा नेता आनंद निषाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े दिखे आनंद निषाद बसपा जिलाध्यक्ष नारद राव के पिता के निधन की खबर मिलते ही पनियरा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार के दौरान पहुंचे वरिष्ठ सपा नेता आनंद निषाद ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी
शोक व्यक्त करते हुए सपा नेता आनंद निषाद ने कहा, "पिता का साया सिर से उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति होती है। इस कठिन और दुखद घड़ी में मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।"अंतिम संस्कार के अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।

0 Comments