Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर हमला: भदोही पत्रकार



भदोही। दिल्ली में दो महिला पत्रकार शाहीन और उनकी कैमरापर्सन के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बेरहमी से मारपीट की घटना अत्यंत शर्मनाक, निंदनीय और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। शुक्रवार को भदोही के पत्रकारों ने उक्त घटना की कड़ी निन्दा करते हुए विरोध किया। पत्रकारों ने कहा यह न केवल महिला सुरक्षा बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है। कहा गया कि यदि सवाल पूछने पर पत्रकारों को थाने में पीटा जाएगा, तो आम जनता की आवाज कौन सुनेगा। पत्रकारों ने इस पूरी घटना की हाई लेवल न्यायिक जांच हो और मारपीट में शामिल दोषी पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो वहीं घायल पत्रकारों का समुचित इलाज और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर शहनवाज़ खां, राजेश जायसवाल, चन्द्र बालक राय, आफ़ताब अंसारी, मिस्बाह खान, खुर्शीद खान, ओबैदुल्ला असरी, हैदर संजरी, जावेद कुरैशी, फैसल खान, सरताज खान मुन्ना, रिजवान सिद्दीकी, कमाल खान, सेराज खान आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .