Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

घोड़ासहन में एक माह से जलजमाव, नरकीय जीवन जीने को मजबूर वार्ड 1, 2 और 3 के लोग

 


मोतिहारी 

जावेद आलम:  की रिपोर्ट 

घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत के वार्ड नं स्थानीय मुखिया राजू जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल निकासी की पहल की। मुखिया ने बताया कि जलजमाव का मुख्य कारण पुलिया का जाम होना है। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी सुचारु करने के लिए दो पुलिया की सफाई जरूरी है, जिसमें एक स्टेशन के पास और दूसरी चौधरी मार्केट के समीप स्थित है। बर 1, 2 और 3 में करीब एक महीने से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। सड़क से लेकर लोगों के घरों के दरवाजे तक गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी नहीं होने के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।



स्थानीय मुखिया राजू जायसवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल निकासी की पहल की। मुखिया ने बताया कि जलजमाव का मुख्य कारण पुलिया का जाम होना है। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी सुचारु करने के लिए दो पुलिया की सफाई जरूरी है, जिसमें एक स्टेशन के पास और दूसरी चौधरी मार्केट के समीप स्थित है।

मुखिया राजू जायसवाल ने रेलवे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रेलवे की जमीन पर हुए कथित अतिक्रमण के कारण जल निकासी में रुकावट पैदा हो रही है। उनका आरोप है कि अतिक्रमण के कारण नाले और पुलिया तक पानी का बहाव बाधित हो रहा है, जिससे आसपास के इलाकों में लंबे समय से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।



वहीं, भाजपा नेता प्रभु नारायण और मुखिया राजू जायसवाल ने रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण और कथित अवैध वसूली को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रेलवे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तो जल निकासी की समस्या दूर होने के साथ-साथ कथित अवैध वसूली पर भी रोक लग सकती है।



अब सवाल यह है कि करीब एक महीने से जलजमाव की समस्या झेल रहे लोगों को कब राहत मिलेगी? क्या रेलवे और स्थानीय प्रशासन मिलकर पुलिया की सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, या फिर घोड़ासहन की जनता को इसी तरह गंदे पानी के बीच जीवन जीने को मजबूर रहना पड़ेगा



Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .