Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

महीनों से अंधेरे में अनंतपुर का दुर्गा नगर चौराहा, खराब पड़ा हाईमास्ट लाइट



संवाददाता सुनील गुप्ता 

गोरखपुर 

हरपुर बुदहट। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनंतपुर स्थित दुर्गा नगर चौराहे पर लगा हाईमास्ट लाइट पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है। शाम ढलते ही चौराहा अंधेरे में डूब जाता है, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर आवागमन का दबाव बना रहता है और देर शाम तक लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में हाईमास्ट लाइट के लंबे समय से खराब रहने से सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित जिम्मेदारों को समस्या की जानकारी होने के बावजूद अब तक लाइट की मरम्मत नहीं कराई गई।


ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि खराब हाईमास्ट लाइट की तत्काल मरम्मत कराकर चौराहे पर दोबारा पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को अंधेरे और असुविधा से राहत मिल सके।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .