Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

पत्नी से विवाद के बाद तलवार लेकर दौड़ा पिता, सामने आए बेटे पर किए तीन वार

 


सिर, गर्दन और कमर में गंभीर चोटें; जिला अस्पताल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर, आरोपी हिरासत में


दीपक शुक्ल की रिपोर्ट 


सहजनवां। गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ स्थित दहिया टोला में शनिवार सुबह पारिवारिक विवाद के दौरान एक पिता ने अपने 13 वर्षीय बेटे पर तलवार से हमला कर दिया। आरोपी ने किशोर पर एक के बाद एक तीन वार किए। हमले में किशोर के सिर के पिछले हिस्से, गर्दन और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। परिजनों के मुताबिक, अधिक खून बहने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।



स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, गंगा (पूर्णमासी का बेटा) का पत्नि करीब 10 दिन से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह दोनों के बीच कहा सुनी बढ़ गई। आरोप है कि विवाद के दौरान गंगा ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद वह तलवार लेकर  पत्नि पर हमला करने के लिए उसके पीछे दौड़ा। पत्नि तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही।


इसी दौरान उनका 13 वर्षीय बेटा अमित कुमार निषाद सामने आ गया। आरोप है कि गुस्से में गंगा ने अमित पर तलवार से तीन वार कर दिए। तलवार लगने से अमित के सिर के पिछले हिस्से, गर्दन और कमर में गंभीर चोटें आईं और वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।


आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल


चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अमित को तत्काल गोरखपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।


तलवार कब्जे में, आरोपी हिरासत में


घटना की सूचना मिलते ही गीडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई तलवार को कब्जे में ले लिया और आरोपी गंगा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया घटना के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया है। तहरीर मिलने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .