Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

भंडार पैक्स के प्रोपराइटर के खिलाफ प्राथमिकी, गोदाम सील

 


मोतिहारी से जावेद आलम की रिपोर्ट

पूर्वी चम्पारण पचपकड़ी/सिकरहना। भंडार पैक्स के प्रोपराइटर मोख्तार आलम के खिलाफ पचपकड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामला उर्वरक के स्टॉक में भारी अंतर पाए जाने से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सिकरहना के साथ संयुक्त रूप से उर्वरक गोदाम की जांच की गई। जांच के दौरान PoS मशीन में 689 बोरी यूरिया का स्टॉक दर्ज पाया गया, जबकि भौतिक सत्यापन में गोदाम के अंदर लगभग 250 बोरी यूरिया और करीब 125 बोरी डीएपी ही उपलब्ध मिली।



जांच के दौरान अधिकारियों द्वारा स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण पंजी प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन संबंधित अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। स्टॉक में पाए गए अंतर को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उर्वरक गोदाम को सील कर दिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, उर्वरक के दर्ज स्टॉक और मौके पर उपलब्ध स्टॉक में पाया गया अंतर उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्राथमिकी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .