Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

मकान में ताला बंद कर महिला व बेटियों से मारपीट का आरोप,दुष्कर्म के प्रयास का भी दावा;थाने पर सुनवाई न होने की शिकायत

 


रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय 


वाराणसी।लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रामचन्द्र गुप्ता,उनके पुत्र बृजेश गुप्ता और दोनों की पत्नियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।पीड़िता के अनुसार 10 सितंबर 2026 की सुबह करीब छह बजे वह सोकर उठी तो देखा कि उसके मकान में आरोपितों ने कथित रूप से ताला बंद कर रखा था।आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट के लिए दौड़ाया।शोर सुनकर उसकी बेटियां मौके पर पहुंचीं तो महिला का आरोप है कि रामचन्द्र गुप्ता और बृजेश गुप्ता की पत्नियों ने कथित तौर पर उन्हें अपमानित करने के लिए उकसाया।इसके बाद रामचन्द्र और बृजेश पर बच्चियों की ओर अश्लील इशारे करते हुए उन्हें बेइज्जत करने के इरादे से दौड़ाने का आरोप लगाया गया है।पीड़िता के मुताबिक उसकी बेटियां किसी तरह घर के भीतर भागीं,लेकिन बृजेश गुप्ता ने उसकी छोटी बेटी को पकड़ लिया और कथित तौर पर मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए।महिला ने आरोप लगाया कि बृजेश ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तथा उसके आंख,कान और निजी अंग पर हमला किया।शोरगुल के बीच महिला और उसकी अन्य बेटियों ने किसी तरह बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया।पीड़िता का दावा है कि घटना में उसे और उसकी बेटियों को चोटें आई हैं तथा छोटी बेटी के निजी अंग पर भी चोट लगी है।महिला ने आरोपितों पर धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ने की धमकी दी जा रही है।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित लोगों की आपराधिक प्रवृत्ति है और वे पूर्व में कई बार जेल जा चुके हैं।महिला के अनुसार उसने घटना को लेकर लालपुर-पाण्डेयपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया,लेकिन अभी तक मामले में अपेक्षित सुनवाई नहीं हुई।पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से आरोपों की निष्पक्ष जांच कर मुकदमा दर्ज करने,दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा अपने और परिवार के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।हालांकि,लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और पुलिस की जांच/आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .