रेवती क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से बढ़ी चिंता, अब तक बरामदगी नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
बलिया। रेवती थाना क्षेत्र में बाइक चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। छपरासारिव पांडेय के टोला निवासी राहुल यादव की बाइक घर के बरामदे में खड़ी थी। चोरों ने रात में बाइक का लॉक तोड़ा और उसे लेकर फरार हो गए। सुबह बाइक गायब मिलने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने रेवती थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
राहुल यादव के अनुसार उन्होंने अपनी बाइक घर के बरामदे में खड़ी की थी। रात में किसी समय चोर घर के बरामदे तक पहुंचे और लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो बाइक अपने स्थान पर नहीं थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।
लगातार घटनाओं के बाद भी बरामदगी का इंतजार
रेवती थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की यह पहली घटना नहीं है। क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से समय-समय पर बाइक चोरी की शिकायतें सामने आती रही हैं। बावजूद इसके चोरी गई बाइकों की बरामदगी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ितों का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद भी चोरी गए वाहनों का पता नहीं चल पाता।
गश्त और निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल
घर के बरामदे में खड़ी बाइक का लॉक तोड़कर चोरी कर लिए जाने की घटना ने पुलिस की रात्रि गश्त और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि यदि चोर आसानी से घरों के आसपास पहुंचकर वाहन चोरी कर रहे हैं तो पुलिस की गश्त व्यवस्था कितनी प्रभावी है, यह जांच का विषय है।
लगातार बाइक चोरी की घटनाओं से वाहन मालिकों में भी चिंता बढ़ रही है। लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने, पुराने मामलों की जांच तेज करने और चोरी गए वाहनों की बरामदगी के

0 Comments