महराजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था, जलस्तर और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सोमवार को त्रिमुहानी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, तटबंधों की स्थिति और जलस्तर का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को घाट की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को घाट व आसपास के क्षेत्रों में लगातार गश्त करने तथा सुरक्षा के लिहाज से 24 घंटे सतर्क रहने को कहा गया।
अधिकारियों ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और जलस्तर पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।

0 Comments