Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

चार साल पहले पोल लगा, आज तक नहीं खिंचा तार—सहजनवा ग्रामीण फीडर में विद्युत विभाग की लापरवाही

 


संवाददाता:  सुदर्शन यादव 

गोरखपुर 

सहजनवा। सहजनवा ग्रामीण फीडर क्षेत्र के सेक्टर-26 चकिया हाईवे के किनारे विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब चार वर्ष पहले विभाग द्वारा बिजली का पोल लगाकर छोड़ दिया गया, लेकिन आज तक उस पर विद्युत तार नहीं खींचा गया।



बताया जा रहा है कि इसी मार्ग से बांसपाली गांव के करीब 15 घरों को विद्युत कनेक्शन दिया जाना है। पोल लगाए जाने के बावजूद तार नहीं खींचे जाने से ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वर्षों से विभागीय अधिकारियों से इस मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।



ग्रामीणों का कहना है कि जब चार साल पहले पोल लगाया गया था तो उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही तार खींचकर विद्युत व्यवस्था पूरी कर दी जाएगी, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते काम आज तक अधूरा पड़ा है।


लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर जल्द से जल्द पोल पर तार खिंचवाकर प्रभावित परिवारों को विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद होने के बावजूद विद्युत विभाग की ऐसी लापरवाही चिंता का विषय है।



अब देखना यह है कि चार साल से अधूरे पड़े इस विद्युत कार्य को विभाग कब पूरा कराता है और बांसपाली के करीब 15 परिवारों को बिजली की समुचित सुविधा कब मिलती है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .