Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

कुएं में फेंककर हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार,गमछा और चार साड़ियां बरामद

 



रिपोर्ट:  देवेन्द्र पाण्डेय 

वाराणसी

मिर्जामुराद थाना पुलिस ने जानलेवा हमला एवं हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी सराफत अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई 2026 की रात आरोपी सराफत अली कथित रूप से विवेक कुमार पटेल को बहाने से मेहदीगंज रिंग रोड स्थित कुएं के पास ले गया, जहां गमछे से गला कसकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया और उसे मृत समझकर कुएं में फेंक दिया। कुछ समय बाद पीड़ित के जीवित होने और मदद की गुहार लगाने पर आरोपी ने किसी को घटना की जानकारी न देने की शर्त पर साड़ियों के सहारे उसे कुएं से बाहर निकाला और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित के घर पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर थाना मिर्जामुराद में धारा 109(1)/351(3) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस ने 1 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर मेहदीगंज बस स्टॉप, रिंग रोड के पास से सराफत अली पुत्र कमरूजमा उर्फ मोछू, निवासी ग्राम हरसोस, थाना जंसा, हाल पता ग्राम हरपुर, थाना मिर्जामुराद को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाल रंग का गमछा और पीड़ित को कुएं से बाहर निकालने में इस्तेमाल की गई चार साड़ियां बरामद की गईं। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गणेश प्रसाद पटेल, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार यादव और कांस्टेबल रामाश्रय सरोज शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .