Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

बरईपार पाली में हर्षोल्लास से निकला जुलूस, मिठाई खिलाकर मनाया मोहम्मद साहब का जन्मदिन

 



गोरख सिंह की रिपोर्ट


गोरखपुर 

गोरखपुर। पाली ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरईपार पाली में 12 रबी-उल-अव्वल के अवसर पर मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर हर्षोल्लास के साथ जुलूस निकाला। जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए महिला पर स्थित सैयद बाबा की मजार तक पहुंचा, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और मोहम्मद साहब के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। जुलूस में मोहम्मद उस्मान, अहमद, मुनीर, अख्तर, राजा, मोहम्मद शकील सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाया। जुलूस के दौरान शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .