Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

गीडा सर्किल में वर्षों से जमे सिपाही पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच के साथ कठोर कार्रवाई की मांग



ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट 

विभागीय सिपाही की शिकायत भी पहुंची एसएसपी तक, क्षेत्राधिकारी गीडा के स्तर पर जांच लंबित अब कार्रवाई पर टिकी निगाहें

गोरखपुर 

गोरखपुर। गीडा सर्किल के एक थाने में लंबे समय से तैनात एक सिपाही को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित सिपाही करीब दो वर्षों से एक ही थाने पर तैनात है और लंबे समय से एक ही स्थान पर रहने के कारण थाने की कार्यप्रणाली में उसका प्रभाव बढ़ गया है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि सिपाही के प्रभाव के चलते कुछ मामलों में फरियादियों को समय से न्याय नहीं मिल पाता और पुलिस कार्रवाई की निष्पक्षता को लेकर सवाल खड़े होते हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र अथवा आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।


गौर करने वाली बात यह है कि कुछ दिन पूर्व इसी पुलिस विभाग में तैनात एक कांस्टेबल द्वारा भी उक्त सिपाही के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि शिकायत की जांच क्षेत्राधिकारी गीडा के स्तर पर लंबित है।


अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जांच के बाद विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है? क्या जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी कर जिम्मेदारी तय की जाएगी या मामला पूर्व की तरह बिना ठोस कार्रवाई के समाप्त हो जाएगा? क्षेत्रीय लोगों की मांग है कि जांच को पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जाए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित सिपाही के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई, आवश्यकतानुसार स्थानांतरण तथा अन्य नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


लोगों का कहना है कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक एक ही थाने पर तैनाती को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में वरिष्ठ

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .