Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

बच्चों के विवाद में मारपीट का आरोप

 


संवाददाता अंबेश कुमार यादव 


उल्टे शिकायत करने पर पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार   



गोरखपुर थाना गीडा क्षेत्र के ग्राम रानीपार में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित छोटू पुत्र अमृत निवासी ग्राम रानीपार ने तहरीर में बताया कि 7 अगस्त शाम करीब 4 बजे उनके भतीजे मुकेश पुत्र सुरेन्द्र की गांव के ही कुछ लोगों ने बच्चों के विवाद में पिटाई कर दी। 

आरोप है कि लालता प्रसाद पुत्र स्व. झिनाऊ, लवकुश, बल्लू पुत्रगण झिनाऊ, अर्जुन पुत्र लालता प्रसाद और करन पुत्र लवकुश सहित अन्य लोग एकजुट होकर मुकेश को मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों से भी गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के बाद विपक्षी उल्टे थाना गीडा पहुंचकर उनके खिलाफ ही झूठी शिकायत देकर आए हैं। 

छोटू ने पुलिस से अनुरोध किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। थाना गीडा पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .