Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सावन के प्रथम सोमवार पर बुढ़वा महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

 


म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत आरंगपानी के झरईल टोला स्थित श्री श्री 108 बुढ़वा महादेव मंदिर में सावन के प्रथम सोमवार के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से लेकर देर शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि एवं मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना की।


स्थानीय मान्यता के अनुसार यह मंदिर लगभग पांच दशक पुराना प्राचीन शिव मंदिर है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजा करने पर भगवान भोलेनाथ भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।


मंदिर के पुजारी गोपाल प्रसाद ने बताया कि सावन माह के प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां जल चढ़ाने आते हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।


इस अवसर पर युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्त, वरिष्ठ समाजसेवी हरिप्रसाद सलबंधी, मंत्री, अंजलि कुमारी, निशा कुमारी, विकास कुमार, प्रदीप कुमार, उत्कर्ष गुप्ता, करन कुमार, प्रिया कुमारी, सुखवंती कुमारी, प्रियंका कुमारी, सीमा कुमारी, रूबी कुमारी, रामप्रताप, इंद्रदेव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .