Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

शिवपुर रेलवे स्टेशन पर दुर्लभ कछुओं की तस्करी का खुलासा,12 कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार

 


रिपोर्ट:देवेन्द्र पाण्डेय

वाराणसी।शिवपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दुर्लभ प्रजाति के 12 कछुओं के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि तस्कर इन कछुओं को अमेठी से बंगाल ले जा रहा था और कुंभ एक्सप्रेस से वाराणसी पहुंचा था। जांच के दौरान उसके पास से बरामद कछुओं की बाजार कीमत करीब 12 लाख रुपये आंकी गई है। दावा किया जा रहा है कि बरामद कछुए दुर्लभ प्रजाति के हैं और इनकी उम्र करीब 300 वर्ष तक बताई जा रही है। 


पूछताछ में सामने आया कि इन कछुओं को कथित तौर पर शक्तिवर्धक दवाओं, तंत्र-मंत्र और मांसाहार के लिए ऊंची कीमतों पर बेचा जाता है। संयुक्त टीम ने तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस और संबंधित विभाग अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा दुर्लभ कछुओं को कहां से पकड़ा गया और इन्हें बंगाल में किसे सप्लाई किया जाना था।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .