ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट
गोरखपुर
रामगढ़ताल पुलिस ने वांछित अभियुक्त को दबोचा, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज था मुकदमा
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ताल थाना पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पप्पू कुमार मद्धेशिया पुत्र श्रीराम भरोसे मद्धेशिया, निवासी कोईलसवा बनकटा, थाना चौराखास, जनपद कुशीनगर, हाल पता हनुमंतपुरम, थाना रामगढ़ताल, गोरखपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना रामगढ़ताल में मु0अ0सं0 0388/2026 दर्ज है। मामले में धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में आरोपी वांछित चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला एवं बाल अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

0 Comments