ब्यूरो चीफ सच्चिदानन्द राय की रिपोर्ट
गोरखपुर
सीजन-7 में 110 महिलाओं ने दिखाया हुनर, कैटवॉक और सवाल-जवाब में भी दमखम; पूजा यादव रहीं फर्स्ट रनरअप और पूर्णिमा राव सेकंड रनरअप
गोरखपुर। हरियाली तीज के उल्लास और महिलाओं के हुनर को मंच देने के उद्देश्य से आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन की ओर से शक्ति मिसेज तीज क्वीन-2026 सीजन-7 का भव्य आयोजन गोलघर स्थित होटल रॉयल रेजीडेंसी में किया गया। रंगारंग कार्यक्रम में महानगर की करीब 110 महिलाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के तीनों राउंड में शानदार प्रदर्शन के आधार पर जया वर्मा को शक्ति मिसेज तीज क्वीन-2026 का विजेता घोषित किया गया। वहीं पूजा यादव फर्स्ट रनरअप और पूर्णिमा राव सेकंड रनरअप रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं संस्था की पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद नन्हीं प्रतिभागी मिस्टी ने मनमोहक गणेश वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम स्थल पर तीज के उत्सव की छटा देखने को मिली। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों के साथ अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।
आई एम शक्ति वूमेन फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती कंचन सोनी ने बताया कि संस्था पिछले करीब 10 वर्षों से महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराने के साथ संस्था की ओर से समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी उद्देश्य के तहत शक्ति मिसेज तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें महिलाओं को अपनी प्रतिभा के साथ-साथ आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।
प्रतियोगिता में शामिल महिला



0 Comments