रिपोर्ट: सुधांशु श्रीवास्तव
बनकटवा/ पूर्वी चंपारण
पूर्वी चंपारण जिले के बनकटवा प्रखंड निवासी दिनेश कुमार के पुत्र अंकुश कुमार ने NEET-UG 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अंकुश ने कुल 720 अंकों में से 570 अंक हासिल किए, जिससे उनका पसेंटाइल 98.81 रहा।
उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 23,495वीं रैंक प्राप्त की, जबकि ओबीसी श्रेणी में उनकी रैंक 11,245वीं रही। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
अंकुश की सफलता पर जितना थाना के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, स्थानीय सरपंच राजकुमार, अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने अंकुश को फूल-माला पहनाई और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर लोगों ने कहा कि अंकुश की मेहनत और लगन ने यह दर्शाया है कि ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र भी कड़ी मेहनत से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं।
अंकुश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपनी निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है।
उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।



0 Comments