Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

नेट पेपर लीक के विरोध में आज बृहस्पतिवार सहजनवा रेलवे स्टेशन पर इंद्रजीत यादव सभासद प्रत्याशी वार्ड नंबर 10 के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन


रिपोर्ट:  सच्चिदानन्द राय 

   

सहजनवा (गोरखपुर), 23 जुलाई। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे नेट/नीट पेपर लीक के विरोध में देशभर में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को सहजनवा रेलवे स्टेशन पर इंद्रजीत यादव की अगुआई में सैकड़ों की संख्या में  छात्र-युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता एकत्रित होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर केंद्र सरकार एवं संबंधित एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि बार-बार होने वाले पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। छात्रों ने परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा युवाओं को न्याय दिलाने की मांग की।



प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को पूरे देश का समर्थन मिल रहा है और सहजनवा का यह प्रदर्शन उसी कड़ी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जब तक पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी और युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


प्रदर्शन के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र पुलिस बल भी तैनात रहा। हालांकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।


गौरतलब है कि हाल के दिनों में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर सहित देश के विभिन्न हिस्सों में छात्रों द्वारा लगातार विरोध-प्रदर्शन किए जा रहे हैं और परीक्षा प्रणाली में सुधार तथा निष्पक्ष जांच की मांग उठाई जा रही है। प्रदर्शन कार्यियो मे इंद्रजीत यादव सभासद प्रत्याशी वार्ड नंबर 10 , संदीप यादव लालबिहारी

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .