सोनभद्र जिले मे सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज मे संचालित करने की मांग
रिपोर्ट : अहमद राजा
सोनभद्र
म्योरपुर
सोनभद्र जिले मे सरकारी पॉलिटेक्निक कालेज मे तीन वर्षीय माइनिंग डिप्लोमा कोर्स संचालित करने के लिए सोनभद्र (राबर्ट्सगंज)संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री छोटेलाल खरवार को रविवार को म्योरपुर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार दुबे ने पत्र सौंपा।पत्र के माध्यम मे माइनिंग कोर्स संचालित करने की मांग की।प्रशांत दुबे ने बताया कि सोनभद्र जिला खनन की दृष्टिकोण मे आगे है एवं यहां पर पत्थर एवं कोयला की माइंस है।पूरे उत्तर प्रदेश मे एकमात्र सोनभद्र जिला है जहां पर कोल माइंस है और अन्य जिलो मे कोल माइंस नही है।नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल),एनटीपीसी एवं नाल्को समेत तमाम सरकारी एवं प्राइवेट सेक्टर मे माइनिंग के स्कोप है।इसी तरफ सोनभद्र जिले मे छोटे और बड़े औद्योगिक खनन संचालित है जहां पर जिले के तमाम आदिवासी वर्ग सहित अन्य वर्ग के लोग इस क्षेत्र मे माइनिंग कोर्स की पढ़ाई करके खनन कंपनियो मे नौकरी कर सकते है।
अगर तीन वर्षीय माइनिंग डिप्लोमा कोर्स सोनभद्र मे भी संचालित हो जाए तो कोल इंडिया जैसे सरकारी कंपनिया एवं पत्थर जैसे माइंस मे जिले के युवको को सरकारी एवं प्राइवेट सेक्टर मे नौकरीया मिल सकती है,जिससे उनकी आजीवका का एक अच्छा साधन उपलब्ध हो सकता है।दुबे ने यह भी बताया माइनिंग डिप्लोमा की पढ़ाई करने से न सिर्फ खनन की जानकारी मिलेगी बल्कि माइंस क्षेत्र मे पाई जाने वाली गैस के बारे मे जान सकेंगे।इसके साथ ही अन्य प्रदेश मे रोजगार मिल सकते है।उत्तर प्रदेश मे एकमात्र ललितपुर जिले मे तालबेहट मे सिर्फ तीन वर्षीय माइनिंग डिप्लोमा कोर्स संचालित है।

0 Comments