संवाददाता:चौ•के•एस•सन्धु
हापुड़: सदस्य डा0 हिमानी अग्रवाल उ0प्र0 राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश का आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम 22 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लोक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के सम्बंध में सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ 22 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे मेरठ रोड स्थित सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस हापुड़ में जनसुनवाई आहूत होनी प्रस्तावित है, इसके उपरान्त सदस्य द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बालिका /महिला गृह एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाना प्रस्तावित है। विभाग द्वारा निवेदन किया गया है कि महिला सम्बंधित प्रकरणों की जनसुनवाई हेतु अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

0 Comments