Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

कारगिल विजय दिवस पर थाने में वीर सैनिकों का हुआ सम्मान


सहजनवा, गोरखपुर।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सहजनवा थाने में देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय देने वाले कारगिल युद्ध के सेवानिवृत्त वीर सैनिकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में हिस्सा लेने वाले कैप्टन ओमप्रकाश मिश्रा, सूबेदार जयप्रकाश सिंह एवं सूबेदार एस.के. शर्मा सहजनवा थाने पहुंचे, जहां थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलराम पांडेय तथा समस्त पुलिसकर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान वीर सैनिकों ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध की यादें साझा करते हुए बताया कि दुर्गम पहाड़ों, विषम मौसम और दुश्मन की लगातार गोलाबारी के बीच भारतीय सेना ने अदम्य साहस, अनुशासन और देशभक्ति का परिचय देते हुए विजय हासिल की थी। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि कारगिल के वीरों का साहस और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने वीर सैनिकों का अभिनंदन किया। और उनके उत्कृष्ट योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .