Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

लखनऊ के हर ग्राम पंचायत में शुक्रवार को लगेगी चौपाल ।

रिपोर्ट: ओम प्रकाश राय

लखनऊ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने  आम जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह  निर्देश दिया है कि  प्रदेश सरकार द्वारा यह निश्चित किया जाय  कि हर ग्राम पंचायत में शुक्रवार के दिन चौपाल लगे। इस चौपाल में अधिकारी मौजूद रहेंगे गांव के निवासियों द्वारा जो शिकायतें आएंगी उनका मौके पर ही उनका निस्तारण किया जाएगा। अगर मौके पर निस्तारण नहीं होता है तो अधिकारी उस  पर निगरानी रखेंगे और अपने  अपने स्तर से उस पर कार्य करेंगे निगरानी बराबर रखते हुए उसे गांव में ही  हल किया जाएगा ताकि गांव के लोगों का मान सम्मान बना रहे और गांव में चौपाल के माध्यम से गांव के  निवासियों को सही और जल्दी न्याय मिल सके ताकि वह  फालतू की परेशानियों और भाग दौड़ से बच सके। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है की चौपाल के माध्यम से गांव की समस्याओं को गांव में ही हल कराया जाए।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .