रिपोर्ट: ओम प्रकाश राय
लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार में कार्ड धारकों द्वारा शिकायतें की जा रही थी कि सरकारी राशन की दुकानों पर ना तो बैठने की व्यवस्था ना पानी पीने की व्यवस्था घंटो लोग इंतजार करते रहते हैं, धूप में परेशान होते हैं। समस्याओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने लाभार्थियों के लिए सम्मान की व्यवस्था की है। खाद्य एवं रसद विभाग मंत्री के अनुसार अब सरकारी सरकारी दुकानों पर कोटेदार द्वारा जिन तिथियां में राशन का वितरण होता है उन तिथियां में कार्ड धारकों को बैठने की व्यवस्था कुर्सी के माध्यम से,धारको का सम्मान,पीने का साफ पानी। खाने के लिए पेठा व गुड़ की व्यवस्था कोटेदार द्वारा प्रत्येक कार्ड धारक के लिए किया जाएगा। कोटेदार के ऊपर अतिरिक्त बोझ ना पड़े इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार बैठने वाली कुर्सियों , पेठा, साफ पानी का खर्च स्वयं उठेगी। इसके लिए कोटेदार के ऊपर सरकार द्वारा किसी प्रकार का बोझ नहीं डाला जाएगा। कोटेदार केवल व्यवस्था कराएगा व कार्ड धारकों को सम्मान देगा। यह व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अति शीघ्र लागू की जाएगी।
0 Comments