संवाददाता: मोहम्मद सलमान
लखनऊ
लखनऊ राजधानी के थाना काकोरी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारी सतीश चंद्र राठौर के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने जान से मारने की नियत से हमला करने, लाइसेंसी पिस्टल छीनने और फायरिंग करने के मामले में शामिल पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
जानलेवा हमला कर लूटी थी पिस्टल पुलिस प्रशासन के अनुसार, इन आरोपियों ने जान से मारने के इरादे से पीड़ित पर हमला किया था। वारदात के दौरान आरोपियों ने पीड़ित की लाइसेंसी पिस्टल छीन ली और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए थे। क्षेत्र में बढ़ती वारदातों को देखते हुए थाना प्रभारी सतीश चंद्र राठौर पूरी तरह सतर्क नजर आ रहे थे, जिसके चलते पुलिस ने इस गिरोह को दबोचने में कामयाबी हासिल की।
पकड़े गए आरोपियों के नाम:
विनय राजपूत अंकित राजपूत विनय कुमार रावत मोहित यादव पंकज कुमार बरामद किया गया माल पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है एक लाइसेंसी पिस्टल (लूटी हुई) ₹४,००० नगद आधार कार्ड और पैन कार्ड थाना काकोरी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अब इन अपराधियों के पुराने रिकॉर्ड और क्षेत्र में हुई अन्य चोरियों में इनकी भूमिका की गहनता से जांच कर रही है।

0 Comments