Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सफलता की कहानी गीता कश्यप की जबानी



 प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से मिला गैस


रिपोर्ट: चौ•के•एस•सन्धु


हापुड़: हापुड़ की गीता कश्यप की स्वस्थ है अब जान। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से मिली उनकी जिंदगी को नई पहचान। घूँआ से मिली राहत, बीमारी के पैसे से बचाकर बना रही है अपनी सेहत।जनपद हापुड़ मे दिल्ली रोड़ पर रहने वाली श्रीमती गीता कश्यप पत्नी स्व०  पप्पू कश्यप ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत सब्सीडाईज्ड गैस चुल्हे का कनैक्शन लेकर स्वस्थ परिवार स्वस्थ भारत की ओर अपना पहला कदम उठा लिया।अपनी कहानी अपनी जुबानी :-पहले खाना बनाना एक कठिन कार्य लगता था, खाना बनाने से पहले बहुत सारी बाते सोचनी पड़ती थी जैसे- मौसम खराब होने पर सुबह से यही चिन्ता सताये रहती थी आज खाना बनपायेंगा या नही ? यदि बन भी जाये तो उसमें सोचना पड़ता था की क्या बनाया जायें जो जल्दी बन जाये। कभी-कभी गर्मी के मौसम में अत्याधिक गर्मी की वजह से खाना बनाते बनाते तबीयत खराब हो जाती थी। और ऊपर से धूआ धुल ने तो आये दिन बीमार कर रखा था, केवल इस धूए से मै ही नही मेरा पूरा परिवार परेशान रहता था तथा उनके भी स्वास्थ पर बुरा प्रभाव पड़ रहा था।योजना से जुडाब,समाचार पत्रों व दुरदर्शन के माध्यम से मुझे इस योजना के बारे में पता चला तब मैने जाकर एल०पी०जी० गैस ऐजन्सी पर कार्यरत कर्मचारी की मदद से अपना फार्म भरा तथा गैस चूल्हा व सिलेण्डर मुफ्त मे प्राप्त किया। डीएम का बयानःडीएम ने कहा कि श्रीमती गीता कश्यप पत्नी स्व० पप्पू कश्यप की कहानी यह बताती है कि हर शुभ शुरूआत अपने घर से प्रारम्भ होती है। स्वस्थ परिवार से ही स्वस्थ जनपद और स्वस्थ देश का विकास होता है। महिलाए इस समाज की महत्वपूर्ण स्तंम्भ है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .