रिपोर्ट: चौ•के•एस•सन्धु
हापुड़:आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ के आदेश एवं डीएम श्रीमती कविता मीना के निर्देश के क्रम में चन्द्र शेखर मिश्र सहायक आयुक्त (खाद्य)-। हापुड के नेतृत्व में गठित सचल दल जिसमे, पंकज कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सोवेन्द्र सिंह पंघाल, विपिन कुमार सिंह, मोहित कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे द्वारा जनपद हापुड में की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नानुसार है-बाबूगढ छावनी हापुड स्थित गर्ग डेयरी पर औचक छापा मारकर पनीर का एक नमूना, बटर का एक नमूना, दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया एव मौके पर पायी गयी कमियो के लिए सूधार सूचना नोटिस जारी किया जा रहा है।एन.एच.09 बाबूगढ हापुड स्थित बिस्मिल्लाह ढाबा पर औचक छापा मारकर ग्रेवी का एक नमूना संग्रहित किया गया एव मौके पर पायी गयी कमियो के लिए सूधार सूचना नोटिस जारी किया जा रहा है।उपरोक्त समस्त नमूनो की वास्ते जाँच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया जा रहा है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी साथ ही उक्त अभियान निरन्तर चलता रहेगा।

0 Comments