जाम से मिलेगी राहत, शहर के विकास और यातायात को मिलेगी नई गति
संवाददाता: सच्चिदानन्द राय
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर के बहुप्रतीक्षित सिक्स लेन फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। फ्लाईओवर के शुरू होने से शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब आवागमन में काफी राहत मिलेगी।
सिक्स लेन फ्लाईओवर के संचालन से शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होगा, यात्रा का समय घटेगा और ईंधन की भी बचत होगी। इसके साथ ही दुर्घटनाओं की संभावना में कमी आने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर के उद्घाटन पर खुशी जताते हुए इसे गोरखपुर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
यह फ्लाईओवर शहर की आधुनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ गोरखपुर को एक विकसित और सुव्यवस्थित महानगर के रूप में नई पहचान दिलाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।


0 Comments