Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

कानून-व्यवस्था को और सशक्त बनाने के लिए सीओ सर्किलों में फेरबदल

 


संवाददाता सच्चिदानन्द राय

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। नए आदेश के तहत क्षेत्राधिकारी कैंट आभा सिंह को क्षेत्राधिकारी गीडा तथा क्षेत्राधिकारी गीडा निधि आनंद को क्षेत्राधिकारी कैंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


आभा सिंह अपनी सक्रिय, अनुशासित और जनकेंद्रित कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं। आमजन के बीच उन्हें “लेडीज़ सिंघम” के नाम से भी पहचान मिली है। उनकी कार्यशैली ने जनता का विश्वास मजबूत किया है और वे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए चर्चित रही हैं।


वहीं, उनके पति अनुज सिंह, जो वर्तमान में क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पद पर तैनात हैं, अपनी ईमानदार, निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसिंग के लिए जाने जाते हैं। पुलिस महकमे और आमजन के बीच यह दंपति बेहतर कानून-व्यवस्था, जनसेवा और पेशेवर कार्यशैली का उदाहरण माना जाता है।


जिले में दोनों अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सकारात्मक चर्चा रहती है और माना जा रहा है कि यह प्रशासनिक बदलाव पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत तथा जनविश्वास को और सुदृढ़ करने में सहायक होगा।


Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .