संवाददाता सच्चिदानन्द राय
संतकबीरनगर जिले के कुआंनो नदी पुल के पार बंसवारी गांव में रविवार को लगातार बारिश के बीच प्राचीन बाबा बैजूनाथ (भगवान शंकर) मंदिर का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय मंदिर परिसर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर लंबे समय से जर्जर अवस्था में था और इसके जीर्णोद्धार की मांग लगातार की जा रही थी। लोगों ने यह भी याद दिलाया कि 25 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा बैजूनाथ धाम पहुंचे थे, तब क्षेत्रवासियों को मंदिर के संरक्षण और विकास की उम्मीद थी। अब मंदिर का हिस्सा गिरने के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से तत्काल पुनर्निर्माण, संरक्षण और विशेष आर्थिक सहायता देने की मांग की है।- इस घटना से ग्राम सभा बड़गो के जिला पंचायत सदस्य रवींद्र राय जी ने गहरा दुख प्रकट किया है

0 Comments