Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

सिर्फ पढ़ाई नहीं,विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हमारा लक्ष्य- आशुतोष सिंह


चहनियां। सत्र 2026-27 के लिए खंडवारी देवी इंटर कॉलेज, चहनियां में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से समय रहते पंजीकरण कराकर प्रवेश सुनिश्चित कराने की अपील की है।  विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक प्रवेश लिए जा रहे हैं। यहां विज्ञान, गणित, वाणिज्य, कंप्यूटर, कृषि एवं कला सहित सभी विषयों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डायरेक्टर आशुतोष सिंह कैलाशी ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल बच्चों को पढ़ाई तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। कहा कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास के लिए विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार, खेलकूद और व्यक्तित्व विकास पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाता है, ताकि विद्यार्थी जीवन के हर क्षेत्र में सफल हो सकें। डायरेक्टर आशुतोष सिंह कैलाशी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि विशेष रूप से कक्षा 9 एवं 11 में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी शीघ्र अपना पंजीकरण कराकर नए शैक्षणिक सत्र का लाभ उठाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि खंडवारी देवी इंटर कॉलेज विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .