Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

कवच योजना का असर: भारत-नेपाल सीमा पर नशा तस्करी को बड़ा झटका, 8.58 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

लखीमपुर-खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'कवच योजना' अभियान के तहत गौरीफन्टा पुलिस और 39वीं वाहिनी एसएसबी की संयुक्त टीम ने सराहनीय सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में 8.58 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर और एक स्कूटी के साथ दो नेपाली नागरिकों (जिनमें एक बाल अपचारी शामिल है) को गिरफ्तार कर सीमा पार सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पलिया के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गौरीफन्टा के नेतृत्व में यह कार्रवाई 22 जुलाई 2026 को की गई। गौरीफन्टा-चन्दनचौकी मार्ग स्थित डिगनिया-बनकटी जंगल क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कूटी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें कुल 8.58 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने मौके से करन बहादुर गुरुंग (22 वर्ष), निवासी जिला कैलाली, नेपाल तथा उसके साथ मौजूद एक 16 वर्षीय बाल अपचारी को हिरासत में लिया। बरामद ब्राउन शुगर का कुछ हिस्सा दोनों के कब्जे से और शेष स्कूटी की डिग्गी में रखी टूल किट से बरामद किया गया। पुलिस ने प्रयुक्त स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया। इस मामले में थाना गौरीफन्टा पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि गिरफ्तार आरोपी किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं तथा इनके अन्य सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है। गौरीफन्टा पुलिस और एसएसबी की यह संयुक्त कार्रवाई दर्शाती है कि भारत-नेपाल सीमा पर नशा तस्करी रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता और समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे युवाओं को नशे के जाल से बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .