Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

24 घंटे में मासूम की सकुशल बरामदगी: फरधान पुलिस की मुस्तैदी से परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान



'तलाश गुमशुदा/अपहृत' अभियान को मिली बड़ी सफलता, दिन-रात की मेहनत रंग लाई; 10 वर्षीय बालक सुरक्षित परिजनों को सौंपा


लखीमपुर-खीरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे "तलाश गुमशुदा/अपहृत" अभियान के अंतर्गत थाना फरधान पुलिस ने संवेदनशीलता, तत्परता और उत्कृष्ट पुलिसिंग का परिचय देते हुए महज 24 घंटे के भीतर एक 10 वर्षीय गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। इस सराहनीय सफलता से पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। थाना फरधान पर पंजीकृत मु0अ0सं0 302/2026 धारा 115(2)/137(2) बीएनएस के तहत ग्राम मनिकापुर मजरा बरखेरवा निवासी 10 वर्षीय बालक की गुमशुदगी की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने बिना समय गंवाए संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी। लगातार सुरागरसी, पतारसी और अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने 24 घंटे के भीतर बालक को सकुशल खोज निकाला। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालक को उसके पिता जितेन्द्र पुत्र बाबूराम एवं अन्य परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। मासूम को सुरक्षित वापस पाकर परिवार की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। परिजनों ने खीरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, संवेदनशील कार्यशैली और अथक प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि खीरी पुलिस केवल अपराधियों पर शिकंजा कसने तक सीमित नहीं, बल्कि हर गुमशुदा बच्चे को उसके परिवार तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए भी पूरी निष्ठा और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य कर रही है।, उपनिरीक्षक आकाश भाटी, कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, फरधान पुलिस की यह सराहनीय उपलब्धि जनपद में संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितैषी पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .