Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

गढ़मुक्तेश्वर में दूध की गाड़ी ने कार को मारी टक्कर, युवतियों के हंगामे से लगा लंबा जाम



संवाददाता:चौ•के•एस•सन्धु

 हापुड़ : हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर अंतर्गत स्याना चौकी के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ सड़क किनारे खड़ी एक कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार दूध की गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि,राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद कार में सवार युवतियां आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आईं और उन्होंने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। बीच सड़क पर युवतियों के बवाल और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के खड़े होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों के पहिये थम गए, जिससे देखते ही देखते लंबा जाम लग गया।सड़क पर हंगामे और जाम की स्थिति को देख स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय नागरिकों ने सूझबूझ दिखाते हुए हंगामा कर रही युवतियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद बीच सड़क से वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया गया।

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .