वाराणसी
रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय
वाराणसी।सारनाथ थाना क्षेत्र के राजनेहिया में रविवार की देर रात करीब 2 बजे एक सड़क हादसा हुआ,जिसमें 25-26 वर्षीय सतीश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई;मृतक के भाई आशीष पटेल ने तहरीर में बताया कि सतीश मैच देखने बनवारीपुर गए थे और वापसी के दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी,जिससे उनकी तुरंत मौत हो गई।थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने तुरंत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है,जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाहीपूर्ण/तेज ड्राइविंग) और धारा 106(1) (लापरवाही से मौत) के तहत कार्रवाई की जा रही है,पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों से पूछताछ कर रही है तथा परिवार न्याय और दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

0 Comments