Snider Image 1 Snider Image 2 Snider Image 3
1 जनवरी 2025 को शकुन टाइम्स न्यूज़ पोर्टल का शुभारंभ, सही और सटीक खबरों के साथ आपके विश्वास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के संकल्प के साथ।

वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में गंगा में युवक द्वारा छलांग लगाने की आशंका,सर्च ऑपरेशन जारी



वाराणसी

रिपोर्ट: देवेन्द्र पाण्डेय  

वाराणसी: सारनाथ थाना थाना क्षेत्र के नक्खीघाट घाट पर आज सुबह एक दुखद संभावित घटना सामने आई है।लगभग 20 वर्षीय युवक सूरज राजभर (पुत्र चंद्रबली राजभर),निवासी दीन दयालपुर ने नक्खीघाट पुल से गंगा में छलांग लगाने की आशंका जताई जा रही है।


युवक सुबह करीब 5 बजे साइकिल लेकर घर से निकला था।परिवार वाले समझ रहे थे कि वह मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहा है।घटनास्थल पर उसकी साइकिल और चप्पल पड़े मिले हैं,लेकिन किसी ने उसे छलांग लगाते हुए नहीं देखा।इससे आत्महत्या की आशंका मजबूत हो रही है।परिवार के अनुसार,सूरज परिवार में दो भाइयों में बड़ा था और मजदूरी (लेबर) का काम करता था।छोटा भाई 16-17 वर्ष का है।परिवार में तीन बहनें हैं,जिनमें दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है और एक बहन अभी अविवाहित है।पिता भी मजदूरी करते हैं।पिता ने पुलिस को बताया कि सूरज मानसिक रूप से परेशान (डिस्टर्ब) था और उसका इलाज भोजूबीर में चल रहा था।इस मानसिक स्थिति के चलते छलांग लगाने की आशंका और अधिक प्रबल हो रही है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।थानाध्यक्ष सारनाथ के निर्देश पर एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया,जो मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही है।वर्तमान में वरुणा नदी में सर्चिंग जारी है।पुलिस इस घटना की जांच कर रही है,परिवार के साथ समन्वय बनाए हुए है और आगे की जानकारी का इंतजार है।  


(नोट: यह खबर अभी प्रारंभिक है। यदि शव बरामद होता है या कोई नई जानकारी आती है,तो अपडेट किया जाएगा।)

Post a Comment

0 Comments

© Copyright Shakun Times. Designed by Rktechzone .