रिपोर्ट: प्रमोद शर्मा
मुंबई
ऎक्ट्रेस व मॉडल निशा दुबे केसीएफ फाउंडेशन के द्वारा आयोजित मिस बॉलीवुड ऑनलाइन ब्यूटी कॉन्टेस्ट 2026 (सीज़न 7) की विनर घोषित की गई. बिहार की रहने वाली निशा दुबे फ़िलहाल मुम्बई में रहती है. इसके ज्यूरी सदस्यों में डॉ कृष्णा चौहान, डॉ परीन सोमानी और पब्लिसिटी डिज़ाइनर आर राजपाल थे। निशा दुबे यह खिताब जीतकर बहुत खुश हैं और उन्होंने डॉ कृष्णा चौहान का आभार जताया है।
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता निर्देशक डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित बॉलीवुड लिजेंड अवार्ड 2025 से भी निशा दुबे को सम्मानित किया गया था। कई अभिनेता निर्देशक, संगीतकार, समाजसेवक की विशेष उपस्थिति मे स्टेज पर मॉडल व ऎक्ट्रेस निशा दुबे इस प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित की गईं।
मुंबई के फ़िल्म जगत
में मॉडल व ऎक्ट्रेस निशा दुबे के असाधारण काम के लिए उन को कई अवार्ड से नवाजा गया है। मॉडल व ऎक्ट्रेस निशा दुबे न केवल एक अच्छी अभिनेत्री और मॉडल हैं बल्कि वह एक बेहतर इंसान भी हैं।
मॉडल व ऎक्ट्रेस निशा दुबे का लुक भारतीय महिला वाला है इसलिए उन्हें पॉज़िटिव रोल के ऑफर आते हैं। बचपन से ऎक्ट्रेस बनने का सपना देखने वाली निशा दुबे ने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया।

0 Comments