रिपोर्ट: उपेंद्र सिंह
गाज़ीपुर
गहमर/गाज़ीपुर क्षेत्र में बुद्धवार की सुबह महिलाओं एवं युवतियों ने गांव के विभिन्न चौराहों पर गोवर्धन पूजा की। पौराणिक कथाओं के अनुसार द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने व्रजवासियों एवं जानवरों को इंद्र के कोपभाजन से बचाया था।।
भगवान श्री कृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर सबकी रक्षा की थी। वहीं स्थानीय गांव सहित क्षेत्र में गोधन को कूटने की भी परंपरा सदियों से है। इस दिन गोवर्धन पूजन के उपरांत महिलाएं गोबर से बने प्रतीकात्मक गोधन को कूटकर बहनें अपने भाई के दीर्घायु और शत्रु-विहीन जीवन की कामना करती हैं। बहनें अपने भाई की लंबी उम्र और सुरक्षा के लिए यह प्रथा करती हैं। इस प्रक्रिया में, बहनें गोधन कुटते समय यम को चुनौती देती हैं और यह भी माना जाता है कि इससे भाई के दुश्मन खत्म हो जाते हैं।



0 Comments